ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 9 आईएएस अफसरों के तबादले, उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले, आदेश जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए रविवार शाम को राज्य शासन ने 9 आईएएस अफसरों के तबादलों के आदेश जारी किए। इस फेरबदल में चार जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया गया है। उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं।

आदित्य सिंह को अशोकनगर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं रोशन कुमार सिंह उज्जैन के कलेक्टर होंगे। सिद्धार्थ जैन को हरदा और अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले की कमान सौंपी है।

इंदौर कलेक्टर को मिला अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान में संचालक जनसंपर्क के पद पर कार्यरत अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को मेला अधिकारी, सिंहस्थ मेला उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जानें किसे कहां भेजा

अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
बसंत कुर्रे जॉइंट CEO, राज्य निर्वाचन अपर सचिव, श्रम विभाग
नीरज कुमार सिंह कलेक्टर, उज्जैन संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण
सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर, अशोकनगर अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
आदित्य सिंह कलेक्टर, हरदा कलेक्टर, अशोकनगर
रोशन कुमार सिंह कलेक्टर, विदिशा कलेक्टर, उज्जैन
सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर, हरदा
अंशुल गुप्ता संचालक, जनसंपर्क कलेक्टर, विदिशा
ज्योति शर्मा अपर कलेक्टर, इंदौर सीईओ, जिला पंचायत देवास
हिमांशु प्रजापति सीईओ, जिला पंचायत देवास कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर

 

संबंधित खबरें...

Back to top button