इंदौरमध्य प्रदेश

महिला कैदी से दो जेल प्रहरियों ने किया दुष्कर्म, पैरोल पर पति से मिलने पहुंची थी पीड़िता, आरोपी गिरफ्तार

अलीराजपुर में जेल प्रहरियों द्वारा महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पैरोल पर छूटी महिला कैदी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता अपने पति के साथ ही अलीराजपुर जेल में सजा काट रही है। पैरोल पर छूटने के बाद वह पति से मिलने आई तो दोनों जेल प्रहरियों बहला-फुसलाकर उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: MP में कोरोना की नई गाइडलाइन: शादी में 250 मेहमान हो सकेंगे शामिल, शव यात्रा में 50 लोगों की अनुमति, बड़े मेलों पर रोक

पति-पत्नी 5 साल की सजा सुनाई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देवास जिले के इमलीपुरा के रहने वाले पति-पत्नी को बड़वानी में फर्जी शादी कांड में 5 साल की सजा सुनाई गई थी। जहां से उन्हें अलीराजपुर जेल भेज दिया गया था। पत्नी को कोरोना होने के कारण दो महीने की पैरोल मिली थी। अगस्त में महिला पति से मिलने अलीराजपुर जिला जेल आई थी। आरोप है कि इसी दौरान जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी महिला से मिला। उसे अपने घर पर रखी मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने साथ ले गया। वहां पहले से ही जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव मौजूद था। आवास पर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: उज्जैन EOW की कार्रवाई: तराना में जनपद सीईओ को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

महिला को दी जान से मारने की धमकी

महिला ने विरोध किया, तो उसे गाली गलौज कर जेल में सड़ा देने की बात की और जान से मारने की धमकी दी। पैरोल खत्म हो जाने पर उसे बड़वानी जेल में बंद कर दिया गया। महिला की मांग पर उसे दोबारा अलीराजपुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया। जहां 26 दिसंबर को उसने पति से मुलाकात की। यहां उसे पूरा घटनाक्रम बताया। पति ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। 29 दिसंबर को पति ने अपने बड़े भाई को पूरी बात उन्हें बताई। उन्होंने महिला थाने में इसकी शिकायत की।

आरोपी को गिरफ्तार कर जोबट उप जेल भेजा

महिला के बयान लेने के बाद 31 दिसंबर को जेल प्रहरी अनिल व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जोबट उप जेल भेज दिया गया। अलीराजपुर डीएसपी अजाक आदित्यराज सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला के जेठ ने मामले की शिकायत की थी। महिला के बयान लेने के बाद आरोपी जेल प्रहरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को जोबट उप जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: पीएम की सुरक्षा में चूक: सीएम शिवराज का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- शासन की मर्यादाओं को कर रहे तार-तार

संबंधित खबरें...

Back to top button