राष्ट्रीय

अजीबो-गरीब मामला: कॉलगर्ल सप्लायर के पास मिला SP का फोन, पकड़े जाने पर खोली अधिकारियों की पोल!

बिहार के मधेपुरा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां जिले के एसपी का मोबाइल फोन लड़कियां सप्लाई करने वाली महिला के पास से मिला है। पकड़े जाने के बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। वहीं कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहा है।

पैसे कम दिए.. तो चुरा लिया मोबाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने दावा किया है कि, वह पुलिस अधिकारियों को लड़की सप्लाई करती रही है। मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर उसने एक लड़की को भेजा था। जब साहब ने रुपए कम दिए तो उस लड़की ने मधेपुरा SP का मोबाइल चोरी किया और उसे दे दिया।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार 25 से 31 अगस्त तक छुट्टी पर गए थे। इस दौरान मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का कार्यभार सौंपा गया था। महिला का दावा है कि, इसी बीच साहब के द्वारा एक कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया गया था। काम होने के बाद रुपए नहीं मिलने पर वह तकिये के नीचे रखा मोबाइल ही लेकर चली गई।

अमरकांत चौबे, मुख्यालय डीएसपी

मोबाइल की लोकेशन से हुआ खुलासा

इसी बीच डीआईजी शिवदीप लांडे के द्वारा कॉल करने पर एसपी का मोबाइल स्विच ऑफ बताया। इसके बाद उन्होंने फोन को सर्विलांस पर लगाया, तो फोन की लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी भी सकते में आ गए। कार्रवाई करते हुए फोन को सहरसा से बरामद किया गया और महिला से भी पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि वह लड़कियों को सप्लाई करती है। बड़े-बड़े अधिकारियों के यहां वह लड़कियां भेजती है। वह यहां चार बार लड़की भेज चुकी है।

पहली बार कॉलगर्ल को डीएसपी साहब ने 300 रुपये दिए। कॉलगर्ल को डीएसपी के घर पर तीन बार भेजा गया, लेकिन पैसे नहीं मिले।  नाराज होकर लड़की ने बिस्तर पर तकिए के नीचे रखा मोबाइल चुरा लिया। पता चला कि मोबाइल मधेपुरा एसपी का सरकारी फोन  था।

ये भी पढ़ें- सोनाली फोगाट की हत्या का खुला राज! PA सुधीर सांगवान ने कबूला गुनाह, साजिश के तहत बना गोवा का प्लान

महिला ने रेट का किया खुलासा

रेट का खुलासा करते हुए उसने कहा कि, 300 रुपए प्रति घंटे के दर पर वह साहब के यहां लड़की भेजती थी। अधिक देर रखने पर 500 रुपए देने की बात की थी। लेकिन कई बार काम करने के बाद भी पैसा नहीं दिए जाने के कारण लड़की ने मोबाइल चुरा लिया। महिला ने बताया कि पहले हमें कॉल आता था तो हम लड़कियों को पहुंचाते थे।

हालांकि, अब इस वीडियो के बारे में पुलिस का कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं मधेपुरा एसपी राजेश कुमार का कहना है कि वे छुट्टी से वापस आए हैं, उन्हें इस बारे में अभी कुछ पता नहीं है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button