बॉलीवुड :‘AA22xA6’ से साउथ में कमबैक कर सकती हैं अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के साथ आ सकती हैं नजर

फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अनुष्का शर्मा ने अभी फिल्म साइन नहीं की है। प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत जारी है। अगर यह खबर कन्फर्म होती है, तो ‘AA22xA6’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि पैन-इंडिया लेवल पर बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बन सकती है
‘AA22xA6’ से साउथ में कमबैक कर सकती हैं अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के साथ आ सकती हैं नजर
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहीं अनुष्का अब साउथ सिनेमा के जरिए वापसी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘AA22xA6’ में नजर आ सकती हैं। फिल्म ‘AA22xA6’ पहले से ही चर्चा में है क्योंकि इसमें अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अब खबर है कि मेकर्स इस बड़े प्रोजेक्ट में अनुष्का शर्मा को भी शामिल करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी यह सिर्फ बातचीत के स्तर पर है और एक्ट्रेस ने फिल्म साइन नहीं की है।

    ‘जीरो’ के बाद से परदे से दूर हैं अनुष्का

    अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके बाद से वह फिल्मों से दूर हैं और अपने परिवार को समय दे रही हैं। उनकी वापसी की चर्चा लंबे समय से हो रही है, खासतौर पर चकदा एक्सप्रेस को लेकर, जो भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन यह प्रोजेक्ट फिलहाल अटका हुआ है। 

    यह भी पढ़ें: ‘नागिन 7’ में AI सीन पर फैंस नाराज! प्रोड्यूसर ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब

    फैमिली लाइफ पर फोकस, लंदन में रह रही हैं एक्ट्रेस

    इन दिनों अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ लंदन में रह रही हैं। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उनकी एक बेटी वामिका भी है। हालांकि, वह बीच-बीच में कैमियो करती नजर आई हैं जैसे कला में उनका छोटा सा रोल। ‘AA22xA6’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो बड़े पैमाने की कमर्शियल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अगर अनुष्का शर्मा इस फिल्म का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनका तेलुगु सिनेमा में डेब्यू होगा, जो उनके करियर का एक नया चैप्टर साबित हो सकता है। 

    यह भी पढ़ें: आदित्य धर 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

    अनुष्का शर्मा ने अभी फिल्म साइन नहीं की...

    फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अनुष्का शर्मा ने अभी फिल्म साइन नहीं की है। प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत जारी है। अगर यह खबर कन्फर्म होती है, तो ‘AA22xA6’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि पैन-इंडिया लेवल पर बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बन सकती है, जिसमें अनुष्का शर्मा का कमबैक सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts