
इंदौर। खजराना थना क्षेत्र में एक महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के 10 माह बाद ही पति उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि वह उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। कई बार वहशी पति को समझाया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। पत्नी का आरोप है कि विरोध करने पर वह तलाक की धमकी देता है। परेशान होकर महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई।
मई 2022 में हुई थी शादी
मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की शादी पीड़ित से मई 2022 में शादी हुई थी। शादी के 5 दिन बाद से ही पति पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। इस बात को उसने अपने परिवार से साझा किया। कुछ दिन बाद पीड़िता के घर पर कोई आयोजन था। इसके लिए उसका भाई उसे लेने पहुंचा तो युवती ने यह बात उसे बताई। इसके बाद पीड़ित युवती परिजनों के साथ खजराना थाने पहुंची और आवेदन दिया। खजराना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।