PlayBreaking News

'कपड़े हो गए छोटे तो...?'ट्रोलिंग से टूटीं इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई, LIVE आकर पिया जहर, जानिए मामला

राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई इन दिनों सुर्खियों में हैं। छोटे कपड़ों को लेकर दिए गए एक बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आरोप है कि लगातार ट्रोलिंग, अभद्र टिप्पणियों और बदनामी से परेशान होकर अनीता ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जहर पी लिया।
Follow on Google News
ट्रोलिंग से टूटीं इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई, LIVE आकर पिया जहर, जानिए मामला
Ai Generated

राजस्थान के जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अनीता बिश्नोई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लाखों फॉलोअर्स वाली अनीता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लड़कियों और महिलाओं को सलीके से कपड़े पहनने की सलाह दी थी। यह वीडियो कुछ लोगों को पसंद आया, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने इसका विरोध किया और अनीता को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मामला इतना बढ़ गया कि लगातार ट्रोलिंग और बदनामी के आरोपों से परेशान होकर अनीता ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जहर पी लिया। फिलहाल उनका इलाज जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

करीब 15 दिन पहले अनीता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनीता ने कहा कि 'कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी।' वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी में दखल बताते हुए विरोध किया। इसके बाद अनीता को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने उनके पुराने फोटो और वीडियो निकालकर शेयर किए और उन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: हनीट्रैप गैंग का एसआईटी ने लिया रिमांड: महिलाएं फंसाती थीं, ‘पत्रकार’ बनाता था दबाव

इस वीडियो से शुरू हुआ मामला...

महिलाओं और युवतियों ने भी किया विरोध

अनीता को केवल पुरुषों ने ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भी ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ कई रील्स और वीडियो बनाए गए। कुछ लोगों ने उनके पुराने फोटो शेयर करते हुए कहा कि जो महिला खुद ऐसे कपड़े पहनती रही है, वह दूसरों को सलाह कैसे दे सकती है। देखते ही देखते यह विवाद सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का विषय बन गया।

सफाई दी, लेकिन विवाद और बढ़ गया

ट्रोलिंग बढ़ने के बाद अनीता ने एक और वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला जा रहा है और उन्होंने केवल अपनी राय रखी थी। वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि कई महिलाएं उन्हें सिर्फ इसलिए निशाना बना रही हैं क्योंकि उन्होंने छोटे कपड़ों पर अपनी राय दी है। बताया जा रहा है कि इससे अनीता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shinde Controversy: झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी की मांग और सेलिब्रिटीज की नाराजगी, क्या है शिल्पा शिंदे विवाद?

जहर पीने से पहले रोते हुए बनाया वीडियो

आत्महत्या की कोशिश से पहले अनीता का एक भावुक वीडियो सामने आया। वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी इज्जत खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। अनीता का आरोप था कि जमीन विवाद के कारण कुछ लोग जानबूझकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं।

वीडियो में उन्होंने कहा कि एक महिला तब ही इतना बड़ा कदम उठाने के बारे में सोचती है, जब उसकी प्रतिष्ठा और सम्मान को लगातार ठेस पहुंचाई जाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं और उनके पास इसके सबूत मौजूद हैं।

जहर पीने के कुछ देर पहले पोस्ट किया ये वीडियो...

इंस्टाग्राम लाइव में पी लिया जहर

बुधवार को अनीता अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आईं। लाइव के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके घर आकर खाना खाया, वही आज उन्हें बदनाम करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं क्योंकि एक महिला के लिए इस तरह का दर्द सहना बेहद मुश्किल होता है। इसके बाद अनीता ने लाइव वीडियो के दौरान जहर की डिब्बी उठाई और उसे पी लिया। उस समय करीब 1300 लोग उनका लाइव प्रसारण देख रहे थे। 
जैस ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

लाइव आकर जहर पीने का वीडियो...

पति ने लगाए गंभीर आरोप

अनीता के पति ने इस मामले में कुछ स्थानीय इन्फ्लूएंसर्स और परिवार के कुछ सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पत्नी को लंबे समय से सोशल मीडिया पर परेशान किया जा रहा था। शुरुआत में अनीता ने ट्रोलिंग का जवाब शांत तरीके से दिया, लेकिन बाद में मामला व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच गया।

आरोप है कि परिवार के कुछ लोगों ने भी उनकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि उनके पास व्हाट्सएप मैसेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत मौजूद हैं।

फिलहाल अस्पताल में चल रहा इलाज

अनीता बिश्नोई फिलहाल जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अनीता द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts