अंतर्राष्ट्रीयजबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

इटली में वृद्ध आश्रम में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत; 80 से अधिक अस्पताल में भर्ती

मिलान इटली के मिलान शहर में एक वृद्ध आश्रम में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे लगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन कर्मी हालांकि इसे एक दुर्घटना मान रहे हैं।

आज की अन्य खबरें…

तेलंगाना में फलकनुमा ट्रेन के 3 डिब्बों में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

तेलंगाना के यदाद्रि भुवनागिरी जिले में शुक्रवार को हावड़ा से सिकंदराबाद जा रही फलकनुमा ट्रेन संख्या 12703 के तीन डिब्बों में भीषण आग लग गई। राहत की बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने पर सभी यात्रियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया और ट्रेन से बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना पगिडिपल्ली और बोम्मईपल्ली के बीच हुई जब ट्रेन सिकंदराबाद जा रही थी। अधिकारियों को जैसे ही अलर्ट मिला, ट्रेन को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई। यात्री तुरंत ट्रेन से उतर गए। आग ने दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया और बाद में यह दो अन्य डिब्बों में भी फैल गई, जिससे पूरे क्षेत्र घना धुआं फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास में शेष डिब्बों को आग लगे डिब्बों से अलग कर दिया। मौके पर दमकलों की कमी के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन घटनास्थल पर पहुंचे।

सतना में बिजली गिरने से एक किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान अपने खेत से घर लौट रहा था तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। घटना उचेहरा थाना क्षेत्र के कोनिया गांव की है। किसान की पहचान रामाधर (52 वर्षीय) के रूप में हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button