इंदौरमध्य प्रदेश

उज्जैन में हादसा: गुब्बारों में गैस भरने वाला सिलेंडर फटा, 5 घायल, 1 की हालत गंभीर

उज्जैन में आज सुबह एक हादसा हो गया। हर रविवार को होने वाले सैर सपाटे के आयोजन के दौरान गुब्बारों में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन बच्चे शामिल हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया है।

ये भी पढ़ें: आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचा: घटना का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब

आसपास की दीवार टूट गई

जानकारी के अनुसार, उज्जैन के खाक चौक अंकपात मार्ग पर हर रविवार को सुबह सैर सपाटे का आयोजन होता है। रविवार को यहां बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाओं सहित अनेक लोग पहुंचे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन शरू हुआ था। इसी दौरान हादसा हो गया। गुब्बारों में गैस भरने के दौरान सिलेंडर फट गया। वहां मौजूद पांच लोगों को चोट आई। एक गंभीर घायल हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दीवार टूट गई। एक कार में भी नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें: CM हाउस का घेराव: ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रास्ते किए बंद

पुलिस पहुंची, घटना में ये हुए घायल

घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस और बीडीएस की टीम मौके पहुंची। बताया गया कि दुकान पर गुब्बारों में सिलेंडर से गैस भरी जाती है। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में नक्श (8) अलताफ (40) संतोष (18), गौतम (15),  आस्था (14) घायल हुए हैं। इनमें नक्श गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए इंदौर रेफर किया। अन्य सभी घायलों का इलाज उज्जैन में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: ओबीसी महासभा का प्रदर्शन: पूर्व सीएम कमलनाथ का हमला, बोले- सरकार कर रही ओबीसी वर्ग का दमन

संबंधित खबरें...

Back to top button