
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बालिका गृह में रह रहीं 11 बच्चियों की शनिवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 नाबालिग बताई जा रही हैं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस ने बताया कि, अभी सभी बच्चियों की हालत स्थिर है। मामले की जांच की जा रही है। जहर खाने की आशंका भी जताई जा रही है।
पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
TT नगर ACP चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि, बच्चियों ने खाना खाने के बाद पानी पीया था। इसके बाद ही उन्हें पेट दर्द की शिकायत हुई। तीन-चार बच्चियों को उल्टियां हुईं। केस के प्यारे मियां से जुड़े होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, फिलहाल तो ऐसा नहीं है। बच्चियों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। उनकी स्थिति नॉर्मल होने के बाद उनसे बातचीत करेंगे। धीरे-धीरे बच्चियां ठीक हो रही हैं। बालिका गृह में कुल 35 बच्चियां हैं।
#भोपाल : #बालिका_गृह की 11 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, TT नगर ACP चंद्रशेखर पांडेय ने बताया- पानी पीने के बाद बिगड़ी थी तबियत, फिलहाल सभी की हालत स्थिर।#PyareMiyan #PeoplesUpdate #MPNews @healthminmp @CMMadhyaPradesh @MPPoliceDeptt @DGP_MP @CP_Bhopal pic.twitter.com/MpkTL072r9
— Peoples Samachar (@psamachar1) August 13, 2023