Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महंगाई के बीच राहत... Amul ने देशभर में घटा दिए दूध के दाम, जानें कब से लागू होगी नई कीमतें

महंगाई के बीच राहत... Amul ने देशभर में घटा दिए दूध के दाम, जानें कब से लागू होगी नई कीमतें
काफी लंबे समय से दूध की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा था, इसी बीच राहत एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज से देशभर में अमूल दूध ने एक रुपए प्रति लीटर दाम कम करने की घोषणा। नई कीमत 24 जनवरी यानि आज से लागू होंगी। अमूल दूध, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध के रेट में कटौती की गई है। कंपनी ने तीनों पाउच पर एक-एक रुपए दाम घटाया है। अमूल के इस फैसले से अन्य दूध कंपनियों पर भी रेट कम करने का दबाव बनेगा।

पिछले साल जून में बढ़ी थी कीमत

पिछले साल चुनावी नतीजों से पहले यानि कि जून में अमूल ने अपने दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे। इसके बाद अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपए से बढ़कर 66 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। इसी तरह अमूल फ्रेश और दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई। नई दरें 3 जून को देशभर में लागू की गई थी। पिछले साल दाम बढ़ाने की वजह कंपनी के ऑपरेशन और प्रोडक्शन की कास्ट बताई गई थी।

जानें नई कीमत

दाम कम होने पर अमूल गोल्ड एक लीटर की कीमत 65 रुपए होगी जो पहले 66 रुपए थी। वहीं, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपए से घटकर 53 रुपए हो जाएगी और टी स्पेशल की कीमत 62 रुपए से 61 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। हालांकि, अभी तक दाम कम करने के कारणों पर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लोग इसे ग्राहकों को राहत देने और मार्केट में प्रतिस्पर्धा के चलते उठाए गए कदम के तौर पर देख रहे हैं। दाम कम होने से अमूल की कीमत में कटौती के बाद अब लोग डेयरी से भी दाम घटाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts