MP High Court:अमित लाहोटी बनेंगे हाईकोर्ट के जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने लगाई मुहर

ग्वालियर। एडवोकेट अमित लाहोटी को प्रैक्टिस करते हुए 20 साल से अधिक समय हो गया है। संवैधानिक, दीवानी और प्रशासनिक मामलों में उनकी गहरी पकड़ को देखते हुए कॉलेजियम ने उनके नाम पर सहमति जताई है।
विधिक क्षेत्र में बनाई विशेष पहचान
एडवोकेट अमित लाहोटी ने लंबे समय तक हाईकोर्ट में सक्रिय पैरवी की है। संवैधानिक, दीवानी और प्रशासनिक मामलों में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है। इसी कारण उन्होंने विधिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
ये भी पढ़ें: Power Cut Alert! भोपाल के 25 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, 3 से 8 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
अमित लाहोटी को करीब 20 साल का अनुभव
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके लंबे अनुभव और न्यायिक समझ को ध्यान में रखते हुए उनके नाम को मंजूरी दी है। कॉलेजियम की सहमति के बाद अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचार के लिए भेजा जाएगा। आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति होगी।
पिता अनिल लाहोटी भी जाने-माने वकील रहे
अमित लाहोटी पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लाहोटी के भतीजे हैं। उनके पिता अनिल लाहोटी भी जाने-माने वकील रहे हैं। विधिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने के कारण उन्हें कानून और न्यायिक प्रक्रियाओं का अनुभव प्राप्त हुआ है।
ये भी पढ़ें: पैरानोइया क्या है ?: छोटी-छोटी बात का बुरा मानना, हर बात में साजिश दिखना, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके
हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी
केंद्र सरकार की मंजूरी और राष्ट्रपति की अधिसूचना जारी होने के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। अमित लाहोटी के जज बनने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। वर्तमान में हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों की कुल संख्या 53 है।












