इंदौरमध्य प्रदेश

धार में भीषण सड़क हादसा: 2 की मौत, 5 घायल, बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मप्र के धार जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में जहां दो लोगों की मौके ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गए है। बोलेरो वाहन ने पल्सर बाइक को बचाने के चक्कर में 8 बार पलटते हुए पलटी खाई। यह दर्दनाक हादसा कुक्षी तहसील के ग्राम अंबाड़ा में रविवार सुबह करीबन 10:00 बजे हुआ। वहीं घटनास्थल के पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह खतरनाक मंजर कैद हो गया है।

ये भी पढ़ें: अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेमी ही निकला महिला का कातिल, गला रेतकर गुप्तेश्वर पहाड़ी के जंगल में फेंका था शव, जानें कारण

बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग रविवार सुबह को काम के सिलसिले में धार के सुसारी गांव से मनावर जा रहे थे। इस बीच, अंबाड़ा के पेट्रोल पंप के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। तभी बाइक सवार वाहन की चपेट में आ गए। बाइक सवार घायल हैं। लेकिन बोलेरो में बैठे 2 लोग गाड़ी पलटने से नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्राम अंबाड़ा में आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पत्नी की रूह कंपा देने वाली करतूत: दोस्त के साथ मिलकर पति के टुकड़े-टुकड़े कर घर में गाड़ा, ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

घायलों को बड़वानी रेफर किया

बोलेरो में बैठे 2 लोग गाड़ी पलटने की वजह से दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम अंतिम (25) और प्रेम सिंह (17) हैं। वहीं इंदर सिंह और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा और 2 अन्य लोग भी घायल हैं। जिसमें बाइक चालक तरुण (24) और सरदार (40) शामिल हैं। घायलों को कुक्षी अस्पताल से बड़वानी रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button