कोरोना वाइरसस्वास्थ्य

कोरोना डेली अपडेट: शुक्रवार को 24 हजार नए केस मिले, इतने ही लोग ठीक हुए; 234 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली मामलों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में 24 हजार 354 नए केस मिले, 24 हजार 455 लोग ठीक हुए और 234 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में 26 हजार 727 नए केस मिले, 28 हजार 246 लोग ठीक हुए और 277 लोगों की मौत हुई।

Image

सोमवार को मिले थे 18 हजार केस

इससे पहले बुधवार को देश में 23 हजार 529 नए केस मिले थे, 28 हजार 718 लोग ठीक हुए थे और 311 लोगों की मौत हुई थी। मंगलवार को देश में 18 हजार 870 नए केस मिले थे, 28 हजार 178 लोग ठीक हुए थे और 378 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सोमवार को देश में 18 हजार 795 नए मामले सामने आए थे, 26 हजार 30 लोग ठीक हुए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी।

आंकड़ों में कोरोना

अब तक कुल संक्रमित– 3 करोड़ 37 लाख 91 हजार 61
अब तक हुई मौतें– 4 लाख 48 हजार 573
अब तक ठीक हुए– 3 करोड़ 30 लाख 68 हजार 599
एक्टिव केस की संख्या – 2 लाख 73 हजार 889

वैक्सीनेशन अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में वैक्सीन की 69 लाख 33 हजार 838 डोज दी गईं। जिसके बाद अब वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 हो गया है।

कितने टेस्ट किए गए

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 29 हजार 258 सैंपल टेस्ट किए गए। जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार 990 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल में कोरोना

केरल में शुक्रवार को संक्रमण के 13 हजार 834 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46 लाख 94 हजार 719 हो गई है। राज्य में इसके अलावा महामारी से 95 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 25 हजार182 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 42 हजार 499 है, जिसमें से केवल 11.5 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button