Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Amarnath Yatra 2026 :3 जुलाई से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर पहुंचने की पूरी डिटेल

इस साल यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी, पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होगा जबकि रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होंगे। 13 से 70 साल की उम्र के श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
3 जुलाई से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर पहुंचने की पूरी डिटेल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के लिए तैयारी कर रहे सभी श्रद्धालु इसके अनुसार अपनी प्लानिंग कर सकते हैं। 

    57 दिन चलेगी यात्रा, 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन

    दो प्रमुख रूट से पहुंचेंगे श्रद्धालु

    यात्रा के लिए इस बार भी दो पारंपरिक रास्ते खुले रहेंगे

    • पहलगाम रूट (नुनवान): करीब 48 किमी लंबा, अपेक्षाकृत आसान
    • बालटाल रूट: करीब 14 किमी, लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला

    यह भी पढ़ें: RSS प्रमुख भागवत बोले- हिंदू समाज में एकजुटता की कमी, संघ की स्थापना किसी के खिलाफ नहीं थी

    556 बैंक ब्रांच में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

    • श्रद्धालु देशभर की करीब 556 तय बैंक शाखाओं से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
    • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगा।

    रजिस्ट्रेशन के लिए इन बैंकों की शाखाओं में फॉर्म उपलब्ध रहेंगे—

    • ICICI बैंक
    • पंजाब नेशनल बैंक
    • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
    • एक्सिस बैंक

    इस बार क्या है नया…

    • व्यवस्थाओं में करीब 25% तक बढ़ोतरी
    • सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए RFID कार्ड की शुरुआत
    • ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख
    • टट्टुओं (पोनी) की मौत पर ₹50,000 मुआवजा

    Featured News

    कैसे पहुंचें: दोनों रूट का पूरा प्लान

    1. पहलगाम रूट (आसान लेकिन लंबा)
    इस रूट से गुफा तक पहुंचने में करीब 3 दिन लगते हैं।

    • पहला पड़ाव: चंदनवाड़ी (16 किमी)
    • फिर पिस्सू टॉप
    • इसके बाद शेषनाग (करीब 9 किमी ट्रैक)
    • अगले दिन पंचतरणी (14 किमी)
    • यहां से गुफा सिर्फ 6 किमी दूर

    2. बालटाल रूट (छोटा लेकिन कठिन)

    • सिर्फ 14 किमी की दूरी
    • खड़ी चढ़ाई और संकरे रास्ते
    • बुजुर्गों के लिए चुनौतीपूर्ण

    यात्रा से पहले जरूरी तैयारी

    • मेडिकल सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, RFID कार्ड साथ रखें
    • 4 पासपोर्ट साइज फोटो और ट्रैवल फॉर्म जरूरी
    • रोजाना 4–5 किमी पैदल चलने की प्रैक्टिस करें
    • प्राणायाम और फिटनेस एक्सरसाइज करें

    क्या-क्या साथ रखें

    • ऊनी कपड़े और रेनकोट
    • ट्रैकिंग स्टिक
    • पानी की बोतल
    • जरूरी दवाइयां

    अमरनाथ यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और साहस का संगम होती है। इस बार बेहतर व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों के साथ यात्रा को और सुगम बनाने की तैयारी की गई है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts