राष्ट्रीय

लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, आजमगढ़ से फिर ‘निरहुआ’ को टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा-विधानसभा उपचुनावों को लेकर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। बीजेपी ने आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ”को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा रामपुर से बीजेपी का चेहरा घनश्याम लोधी होंगे।

2019 के लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा था। जिसमें दिनेश लाल यादव को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। पिछले लोकसभा चुनावों में उन्हें सपा नेता अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले 2014 में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत यादव इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से चुनाव हारे थे।

विधानसभा में इन्हें मिला टिकट

विधानसभा उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा की टाउन बोरदोवली से डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्पप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देवनाथ को प्रत्याशी बनाया है। आंध्र प्रदेश के आत्मकूर से गुंदलपल्ली भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया तो झारखंड की मंदर सीट से गंगोत्री कुजुर को उतारा गया है।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button