Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बर्थडे पर सरप्राइज नहीं, सनसनी!अल्लू अर्जन का ‘राका’ अवतार देख दहले फैंस

तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22 x A6 राका का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बहुत ही खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं।
अल्लू अर्जन का ‘राका’ अवतार देख दहले फैंस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म AA22 x A6 का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बहुत ही खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म के नाम से भी पर्दा उठा दिया है, यानी अब इस फिल्म का ऑफिशियल टाइटल राका रखा गया है। डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा थी, और पोस्टर रिलीज के बाद फैंस में फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। 

    पोस्टर में दिखा नया अवतार

    अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का टाइटल पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बर्थडे गिफ्ट दिया। पोस्टर में उनका लुक काफी दमदार और रहस्यमयी नजर आ रहा है। उनके चेहरे का आधा हिस्सा पंजे जैसे हाथ से ढका हुआ है, जिससे पोस्टर का इंटेंस फील और बढ़ जाता है। खास बात यह है कि इस लुक में वह हाफ बाल्ड दिखाई दे रहे हैं, जो उनके लिए बिल्कुल नया और अनदेखा अंदाज है।

    /img/99/1775636013685

    उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा कि AA22xA6 अब राका है, खुद को सीमाओं से आगे जाने वाले विजन के लिए तैयार करें। वहीं इस फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली समेत सात भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

    बड़े सितारे और 700 करोड़ से ज्यादा का बजट

    इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दिपीका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ ही फिल्म में मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जहान्वी कपूर के भी शामिल हैं। इस वजह से इसे एक स्टार-स्टडेड प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड : ‘AA22xA6’ से साउथ में कमबैक कर सकती हैं अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के साथ आ सकती हैं नजर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। इसे सन पिक्चर्स की ओर से प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें जल्द ही टीम मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाली है। उम्मीद है कि फिल्म की शूटिंग साल 2026 के आखिर तक पूरी हो जाएगी।

    भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल

    एटली और अल्लू अर्जुन की यह फिल्म पहले से ही साल की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। इसे एक शानदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें अल्लू अर्जुन पहले कभी न देखे गए ऐसे दमदार अवतार में दिखाई देंगे। फैंस को उम्मीद है कि राका उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित होगी।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts