मध्य प्रदेश

MP Mausam Update : 13 जिलों में बारिश के आसार, बादल छंटने से तापमान में आ सकती है गिरावट

मध्यप्रदेश में तीन दिन से अरब सागर से नमी आने के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। कुछ हिस्सों में बादल छा जाने से बारिश हो रही है। नवंबर के अंत में मार्च और अप्रैल जैसे हालत हो गए हैं। बता दें कि दिन के तापमान में सामान्य से 4 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मंगलवार के बाद मौसम के साफ होने और ठंड बढ़ने के आसार हैं।

13 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश भर में कई जगहों पर बादल छाए हुए हैं। 24 घंटों में बादल छंटने की उम्मीद है। बता दें कि खंडवा, बुरहानपुर, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं होशंगाबाद, हरदा, छिंदवाड़ा, उमरिया और जबलपुर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में बादल छाए रह सकते हैं। तेज धूप नहीं रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट होगी।

इन जगहों पर हुई बारिश

24 घंटों में मध्यप्रदेश के कई इलाकों में एक-एक इंच तक बारिश हुई। बैतूल के घोड़ाडोंगरी में 1 इंच, बुरहानपुर शहर में 1 इंच, बड़वानी के अंजड़ , होशंगाबाद के पचमढ़ी, खरगोन, खंडवा, रायसेन, महेश्वर में हल्की बारिश हुई। छिंदवाड़ा के परासिया में 3 इंच, उमरेठ में 2 इंच, मोहखेड़ में 1 इंच, जुन्नारदेव, तमिया, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर और पेंच में भी बारिश हुई।

यहां रात का तापमान सामान्य से ज्यादा

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
उमरिया 19.2 9.6 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन 20.5 8.9
होशंगाबाद 22.5 8.6
छिंदवाड़ा 19.4 8.4

यहां रात के तापमान कम रहे

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
ग्वालियर 13.0 29.3 डिग्री सेल्सियस
नौगांव 14.4 29.8
रीवा 15.0 30.4
रायसेन 15.2 30.2

प्रमुख शहरों के तापमान

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा
भोपाल 30.5 20.1 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर 29.3 13.0
इंदौर 30.0 19.0
जबलपुर 29.2 19.6

मध्यप्रदेश से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button