इंदौरमध्य प्रदेश

Barwani News : चरित्र शंका में कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र शंका में पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। बच्चे जब सुबह उठे तब उन्होंने खून से सना मां का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बच्चे अंदर कमरे में सो रहे थे। इस दौरान माता-पिता दोनों बाहर के हॉल में थे। बता दें कि रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हुआ। जिसके बाद महिला ने बच्चों को सोने के लिए कहा, जिस पर चारों बच्चे सोने चले गए। कुछ देर बाद पति-पत्नी में झगड़ा और बढ़ा। तभी पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मार दिया। सुबह बच्चों के उठने पर मां की खून से सना शव देखा। जिसके बाद 22 वर्षीय बड़ी बेटी ने पुलिस में शिकायत की।

आरोपी देवेंद्र गुर्जर।

चरित्र शंका में उतारा मौत के घाट

कोतवाली पुलिस ने बताया कि कुंदन नगर कॉलोनी में रहने वाले आरोपी देवेंद्र गुर्जर की पत्नी लीना गुर्जर एक निजी अस्पताल में काम करती थी। देवेंद्र कुछ काम नहीं करता था। ड्यूटी के अनुसार काम के लिए लीना को अस्पताल आना जाना पड़ता था। लेकिन, उसके आने जाने को लेकर उसका पति देवेंद्र उसके चरित्र पर शंका करता था।

ये भी पढ़ें- Satna News : डायल 100 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, ASI समेत 4 पुलिसकर्मी घायल

आरोपी पति ने कबूला अपराध

पुलिस ने शंका के आधार पर महिला के पति से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Rewa News : नहर में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत, शव बरामद; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button