इंदौरताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

एमपी में नहीं थम रहीं बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं, अलीराजपुर में 5 साल का मासूम गिरा; राहत और बचाव कार्य शुरू

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मंगलवार को अलीराजपुर से सामने आया है। खंडाला गांव के डावरी फलिया में पांच वर्षीय मासूम बोरवेल में गिर गया। बच्चे का नाम विजय पिता दिनेश है। बताया जा रहा है कि वह दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में थैले से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने थैला हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान विजय उसमें गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

20 फीट गहराई में फंसा मासूम

सूचना मिलने पर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, बच्चा 20 फीट गहराई पर फंसा है। दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन की मदद से 20 फीट गड्‌ढा खोद लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब सुरंग बनाकर बच्चे को बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही मासूम को नली के जरिये ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।

मौसा के घर आया था विजय

पुलिस ने बताया कि परिजनों के साथ विजय अपने मौसा सालम सिंह के घर आया था। उनका घर बोरवेल से करीब 150 मीटर की दूरी पर बना हुआ है। खेलते समय विजय बोरवेल में गिर गया।

ये भी पढ़ें- जिंदगी की जंग हारी 5 साल की माही… बोरवेल से बाहर निकालने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम, CM ने परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

संबंधित खबरें...

Back to top button