क्रिकेटखेल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान करेगा होस्ट : खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- भारत का खेलना अभी तय नहीं

2025 में चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान होस्ट करेगा। भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इस पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, समय आने पर हम देखेंगे कि क्या करना है। गृह मंत्रालय को इसमें शामिल किया जाएगा। वहां जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होते हैं, तो बहुत कुछ देखने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कई देशों ने पाकिस्तान के दौरे से नाम वापस ले लिया है। क्योंकि, वहां की स्थिति अच्छी नहीं है। पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से स्थिति बहुत खराब है और ये चिंताजनक है। हालातों के हिसाब से हम फैसला लेंगे।

29 साल बाद पाकिस्तान में ICC टूर्नामेंट का आयोजन

करीब 29 साल के लंबे इंतजार के बाद कोई ICC टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। आखिरी बार साल 1996 के वनडे वर्ल्ड कप के कुछ मुकाबले पाकिस्तान में खेले गए थे। इसके बाद किसी भी ICC इवेंट का आयोजन पाकिस्तान में नहीं किया गया है।

2024 T-20 वर्ल्ड कप : USA और वेस्टइंडीज

  • 2025 चैंपियंस ट्रॉफी- पाकिस्तान
  • 2026 T-20 वर्ल्ड कप- भारत और श्रीलंका
  • 2027 वनडे वर्ल्ड कप- साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया
  • 2028 T-20 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
  • 2029 चैंपियंस ट्रॉफी- भारत 2030 T-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड
  • 2031 वनडे वर्ल्ड कप- भारत और बांग्लादेश

खेल से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button