इंदौरमध्य प्रदेश

Monkeypox को लेकर प्रशासन सख्त, दुबई से लौटे यात्रियों की इंदौर एयरपोर्ट पर हुई जांच

मंकीपॉक्स के लगातार बढ़ रहे खतरे के चलते इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जा रही है। शनिवार देर रात दुबई से आए यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंकीपाक्स की जांच की। हालांकि इसमें किसी भी यात्री में कोई लक्षण नहीं मिला है।

दुबई से आए यात्रियों की जांच

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, शनिवार से ही इस फ्लाइट का समय बदला गया है। रात को बदले हुए समय से दुबई से आई फ्लाइट रात एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। ये फ्लाइट रात ढाई बजे दिल्ली पहुंचती है। गौरतलब है कि कई देशों में इन दिनों मंकीपॉक्स का खतरा मंडरा रहा है, इसलिए एहतियात के तौर पर दुबई से आई फ्लाइट के यात्रियों की जांच की गई।

यात्रियों में नहीं मिला कोई संदिग्ध

एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पहुंची, जिसने दुबई से आए यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही जांच की। हालांकि किसी में मंकीपाक्स के लक्षण नहीं मिले हैं। बता दें कि इससे पहले कोरोना की दूसरी लहर में जब फिर से हवाई सेवा शुरू हुई थी तब महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों की जांच की जाती थी। इसके अलावा दुबई से आने वाले 2 प्रतिशत यात्रियों की रेंडम जांच होती थी।

दुबई फ्लाइट का समय बदला

गौरतलब है कि 27 मार्च की रात से एयरपोर्ट को रात को बंद कर दिया गया था, जिससे रात के सारे ऑपरेशन बंद हो गए थे। प्रधानमंत्री के विमान के लिए रनवे के टर्न पेड चौड़ा करने का काम किया जा रहा था। लेकिन 31 जुलाई को काम खत्म होने के बाद 1 अगस्त से एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहने लगा है। इसी के साथ एयर इंडिया ने अपनी दुबई उड़ान का समय बदल दिया है।

शनिवार को यह फ्लाइट दुबई के समयानुसार शाम 6.55 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8.25 बजे) दुबई से रवाना होकर रात 11.45 बजे इंदौर आई। यह फ्लाइट रात एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। प्रबंधन ने बताया कि अभी यही सबसे देरी की उड़ान है। मार्च के पहले तक इंदौर से देर रात की 14 फ्लाइट्स थी, जिसमें से 10 बंद हो गई थी।

ये भी पढ़ें: सतना में दर्दनाक हादसा : आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, एक की हालत गंभीर; पेड़ के नीचे खड़े थे सभी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button