उज्जैन जिले में आज एक दर्दनाक घटना हुई। संपत्ति विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: मंदसौर में 3 महिलाएं की डूबीं: चंबल नदी पार कर मंदिर दर्शन करने जा रहीं थी दो बहनें और बहू
खेत पर दोनों के बीच हुआ विवाद
घटना उज्जैन जिले के उन्हेल तहसील स्थित ग्राम पानखेड़ी की है। आरोपी का नाम रामेश्वर पिता तोलाराम आंजना है। आरोपी रामेश्वर आंजना का अपने छोटे भाई जगदीश आंजना से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। जगदीश अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई रामेश्वर भी वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई होने लगी।
ये भी पढ़ें: मंदसौर में 3 महिलाएं की डूबीं: चंबल नदी पार कर मंदिर दर्शन करने जा रहीं थी दो बहनें और बहू
जगदीश की गर्दन पर किया कुल्हाड़ी से वार
जानकारी के अनुसार, विवाद में रामेश्वर को गुस्सा आया और वह झोपड़ी से कुल्हाड़ी उठाकर लाया और छोटे भाई जगदीश की गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से जगदीश की गर्दन आधी लटक गई। मौके पर ही जगदीश ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद रामेश्वर फरार हो गया। लोगों ने हादसे की सूचना मृतक के पिता तोलाराम और पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर में खड़े ट्रक में घुसी कार, मैनपुरी निवासी 3 की मौत; नए साल पर महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे