राष्ट्रीय

सुरक्षित यात्रा के लिए अपग्रेड होगी एअर इंडिया, ब्रिटेन की कंपनी का सॉफ्टवेयर देगा तुरंत अपडेट, क्रू को मिलेगा आईपैड

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने सिक्योरिटी मैनेजमेंट बढ़ाने पर फोकस कर रही है। वह उड़ान के दौरान होने वाली घटनाओं की तत्काल जानकारी के लिए ब्रिटेन की कंपनी आइडियाजेन के क्लाउड सॉफ्टवेयर ऐप ‘कोरुसन’ का इस्तेमाल करेगी। एअर इंडिया ने कहा कि कोरुसन एक सिक्योरिटी डेटा सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है। यह एक मई 2023 से ऑनलाइन आ जाएगा। इससे, उड़ान के दौरान प्लेन में होने वाली घटनाओं का पता उसी वक्त चल जाएगा।

पिछले साल हुईं कई घटनाएं

पिछले वर्ष एअर इंडिया की दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स में दो यात्रियों के खराब व्यवहार की घटनाएं हुई थीं। इसके अलावा ऐसी ही एक और घटना सामने आई थी। घटनाओं की जानकारी देने में खामियों का हवाला देते हुए विमानन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर जुर्माना लगाया था।

कम होगा पेपर वर्क

एअर इंडिया ने कहा कि यह एप्लिकेशन पेपर वर्क की आवश्यकता को काफी हद तक कम कर देगा। इसके अलावा यह सुनिश्चित करेगा कि ऑटोमेटेड प्रोसेस के माध्यम से महत्वपूर्ण कर्मियों और अधिकारियों तक महत्वपूर्ण जानकारी तुरंत पहुंच जाए। एयरलाइन ने कहा- ‘इससे कार्रवाई समय पर होगी।

पायटल और क्रू को मिलेंगे आईपैड

एअर इंडिया पायलट और क्रू मेंबर्स के लिए आईपैड खरीदने की भी तैयारी कर रही है। इन डिवाइस पर कोरुसन इंस्टॉल रहेगा। एअर इंडिया ने कहा- इसकी मदद से एयरलाइन के पूरे ऑर्गेनाइजेशन पर नजर रखी जा सकेगी। यही नहीं, सभी ताजा आंकड़े हर अधिकारी की पहुंच में होंगे। इनका उपयोग होने वाले जोखिम का पता लगाने और उसका असर कम करने के लिए किया जा सकेगा। इससे एअर इंडिया की ट्रैफिक सिक्योरिटी सिस्टम बेहतर होगा।

एयरलाइन में मौजूदा प्रणालियों और प्रक्रियाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। इससे महत्वपूर्ण सूचनाओं और आंकड़ों का रियल टाइम फ्लो बन सकेगा। 250 से ज्यादा एयरलाइन आइडियाजेन की ग्राहक हैं।

-हैनरी डोनोहोए, एअर इंडिया में रक्षा, सुरक्षा और गुणवत्ता मामलों के प्रमुख

संबंधित खबरें...

Back to top button