भोपालमध्य प्रदेश

Bhopal News : होटल में मुंबई की बिजनेसवुमन से दुष्कर्म, प्रॉपर्टी बिकवाने का लालच देकर लाया था ब्रोकर

राजधानी के एक होटल में मुंबई की बिजनेसवुमन से मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर ने प्रॉपर्टी बिकवाने के बहाने से महिला को भोपाल लेकर आया, जहां उसके साथ मारपीट कर गलत काम किया। साथ ही धमकी दी कि पुलिस से बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ‌?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मुंबई के अंधेरी क्षेत्र की रहने वाली हैं और उसका केटरिंग का बिजनेस है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 30 जुलाई 2019 को पति का निधन हो गया था। इसके बाद वह बिजनेस और दूसरे कामकाज को संभाल रही हैं। इस दौरान मुंबई की ही एक प्रॉपर्टी बेचने के लिए मुंबई के प्रॉपर्टी ब्रोकर वकार सिद्दीकी से संपर्क हुआ था। आरोपी ने मुंबई की प्रॉपर्टी बिकवा दी थी। इसके बाद से ही सिद्दीकी घर आने-जाने लगा। इस दौरान पड़िता ने बताया कि हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में भी मेरी प्रॉपर्टी है। इस पर ससुराल वालों ने कब्जा किया हुआ है। इस पर सिद्दीकी ने भरोसा दिलाया कि वह इस प्रॉपर्टी को भी बिकवा देगा।

एमपी के एक होटल में किया दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने इस प्रॉपर्टी के सिलसिले में भोपाल चलने को कहा। हम दोनों 16 नवंबर को भोपाल आए और एमपी नगर स्थित एक होटल में अलग-अलग कमरे में ठहरे थे। इसी दिन रात में सिद्दीकी मेरे कमरे में आया और अश्लील हरकतें करने लगा। मेरे विरोध करने पर वह वापस अपने कमरे में चला गया। पीड़िता ने बताया कि 21 नवंबर की रात 8.30 बजे के करीब सिद्दीकी फिर मेरे कमरे में आया। इसके बाद उसने गंदी हरकतें करना शुरू कर दीं। मैंने मना किया तो इस बार वो वापस नहीं गया, बल्कि मेरे साथ मारपीट कर गलत काम किया। साथ ही उसने धमकी दी कि पुलिस से बताया तो जान से मार देगा।

आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी और महिला की दो साल से दोस्ती है। महिला का कहना है कि वह आरोपी की धमकी से डर गई थी। इसीलिए उसने 21 नवंबर की रात कुछ नहीं बताया था। अगले दिन सुबह उसने डायल-100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बात की और फिस उसे थाने लेकर पहुंची। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

ये भी पढ़ें: कटनी में सड़क हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 युवकों की मौत

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button