इंदौरमध्य प्रदेश

बुरहानपुर में दुल्हन की निकली बारात, काले चश्मे में किया धमाकेदार डांस, देखें VIDEO

सब अपनी-अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ सबसे हटकर करते हैं। ऐसी ही एक अनोखी बारात बुरहानपुर में निकली। जहां दुल्हन ने खुद अपनी बारात निकाली और काले चश्मे में डांस किया। दुल्हन बग्घी में बॉलीवुड के गाने इश्क तेरा तड़पावे… पर खूब नाची। इस बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शुक्रवार दोपहर उनकी बारात सिंधी बस्ती से निकली। जैसे ही बारात निकली बाराती झूमकर नाचने लगे। दुल्हन बारातियों के साथ डीजे पर बज रहे गानों पर जमकर झूमती नजर आई। यह नजारा लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

परिवार ने पूरी की बेटी की इच्छा

दुल्हन के परिवार ने कहा कि बेटी की इच्छा के अनुसार ही शादी की है। दुल्हन दीपा ने इच्छा जाहिर की थी कि शादी पर बारात (बाना) निकाली जाए। लड़का और लड़की में समानता दिखाने के लिए ये बारात निकाली गई है। इस शादी में मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के मेहमान शामिल हुए। दीपा का विवाह उल्लासनगर (मुंबई) में कुणाल बम्भानी के साथ शनिवार को हुआ। इसके एक दिन पहले उन्होंने बुरहानपुर में बारात निकाली।

दुल्हन बोलीं- मैं बहुत खुश हूं…

वहीं दुल्हन दीपा ने कहा कि परिवार ने मेरी इच्छा के अनुसार ही शादी कराई है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हमारे ही परिवार ने शहर में दुल्हन की बारात का चलन शुरू किया था। हम चाहते हैं कि कोई भी बेटा-बेटी में फर्क ना करें। मैं शहर की भी शुक्रगुजार हूं कि मुझे भरपूर हौंसल दिया। हम सभी खुश रहें बस यही कोशिश होनी चाहिए। अपने बेटा-बेटी की शादी में इसी तरह से बारातें निकालें और सभी इंजॉय करें।

दुल्हन दीपा काला चश्मा लगाकर बग्घी में खूब झूमी।
दुल्हन दीपा लाखवानी की बारात इच्छा परिवार ने पूरी की।

ये भी पढ़ें: शादी में दुल्हन की अनोखी एंट्री : ट्रैक्टर चलाकर मंडप में पहुंची, बोली- कार और डोली का ट्रेंड हो गया पुराना

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button