राष्ट्रीय

पंजाब में AAP को झटका: विधायक रूबी ने आधी रात को छोड़ी पार्टी

पंजाब में सियासी घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रही। वहीं पंजाब में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच नेताओं का दल-बदलने का दौर शुरू हो गया है। नेता व कार्यकर्ता अपनी पार्टियों से नाराज होकर दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। वहीं पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने मंगलवार आधी रात को आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं रूबी

बताया जा रहा है कि विधायक रूबी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। मंगलवार देर रात इस्तीफा देने से पहले उन्होंने पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी से मुलाकात की थी। वहीं बातचीत होने के बाद ही उन्होंने रात को सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पोस्ट कर दिया। यह इस्तीफा ऐसे मौके पर आया है, जब केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी

विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने ट्वीट के जरिए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की से अपने इस्तीफे की जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है। आपको बता दें कि रुपिंदर कौर रूबी आम आदमी पार्टी की तफ़ से भगवंत मान को सीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग कर रहीं थी, लेकिन पार्टी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया जिस वजह से वह नाराज़ चल रही थी। वहीं सूत्रों की मानें तो विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने बठिंडा देहाती के बजाए भुच्चो हलके से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश का इजहार किया था, लेकिन आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विधायकों के हल्के बदलने से इनकार दिया। विधायक रूबी के इस्तीफे के पीछे की एक वजह यह भी मानी जा रही है।

AAP छोड़ने वाली छठवीं विधायक रूबी

बता दें कि रूबी आम आदमी पार्टी छोड़ने वाली छठवीं विधायक हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर सुखपाल सिंह खैहरा, पिरमल सिंह खालसा और जगदेव सिंह कमालू कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। जैतो से विधायक बलदेव सिंह और एचएस फूलका ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

 राष्ट्रीय अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

संबंधित खबरें...

Back to top button