राष्ट्रीय

करनाल में दंपती की बाथरूम में दम घुटने से मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

हरियाणा के करनाल जिले में शुक्रवार को बाथरूम में दम घुटने से दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गौरव और शिल्पा की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, करनाल के घरौंडा में होली का त्यौहार मनाने के बाद दंपती हाथ-मुंह धोने के लिए बाथरूम गए थे। इस दौरान गीजर से गैस लीक होने के कारण दोनों का दम घुट गया। बता दें कि जब पानी की मोटर काफी देर तक बंद नहीं हुई तो उनकी मां देखने गई तो दोनों बेहोश पड़े मिले।

आज करनाल में हुआ पोस्टमार्टम

घटना के बाद परिजन दंपती को देर रात अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शनिवार को दोनों का करनाल में पोस्टमार्टम और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

ये भी पढ़ें – PM मोदी से मिले जापान के प्रधानमंत्री, भारत में 42 अरब डॉलर निवेश की घोषणा संभव

संबंधित खबरें...

Back to top button