राष्ट्रीय

गोवा: प्रमोद सावंत कल दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, काला मास्क पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री

विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कल दोबारा सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सुबह 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।

BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री व स्वराज मुंबई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मणिपुर के वीरेंद्र सिंह शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- सावधान: आ रही है Corona की चौथी लहर! 7 राज्यों में नए वैरिएंट का अटैक शुरू; जानें इसके Symptoms

काला मास्क पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री

गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में काले मास्क या काले कपड़े पहने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- 2 साल बाद आज से फिर शुरू हुईं रेगुलर International Flights, भारत से जुड़ सकती हैं कई नई एयरलाइंस

दूसरी बार गोवा की बागडोर संभालेंगे सावंत

तीन बार से विधायक प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा यहां पर 20 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आई है। यह दूसरी बार होगा जब गोवा के मुख्यमंत्री राजभवन परिसर के बाहर शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि, शपथग्रहण समारोह में 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। 2012 में, मनोहर पर्रिकर ने पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब भाजपा सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सावंत ने मार्च 2019 में पहली बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

ये भी पढ़ें- तेल का अटैक जारी: 6 दिन में पांचवी बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानिए नई कीमतें

संबंधित खबरें...

Back to top button