कैश, ज्वेलरी, डॉलर सब गायब!टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी, नौकरानी ही निकली चोर!

मुंबई में टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर से लाखों की चोरी हो गई। अलमारी से कैश, गहने और विदेशी करैंसी गायब मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हैरानी की बात यह है कि शक उसी नौकरानी पर है, जो पहले भी कई बार उनके घर काम कर चुकी थी।
Follow on Google News
टीवी एक्टर विपुल रॉय के घर चोरी, नौकरानी ही निकली चोर!

एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के एक्टर विपुल रॉय के घर से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना मुंबई के खार वेस्ट इलाके की है, जहां उनके फ्लैट से कैश, गहने और विदेशी करेंसी गायब हो गई। इस मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, यह चोरी 6 अप्रैल को हुई थी, लेकिन रिपोर्ट 21 अप्रैल को दर्ज कराई गई। देरी की वजह एक्टर का विदेश में होना बताया गया है। अब पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है।

कौन है आरोपी और कैसे हुआ शक?

विपुल रॉय ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म के जरिए एक हाउसहेल्प को बुलाया था। आरोपी महिला का नाम दीपाली संजय खारवा बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब 35 साल है। यह कोई पहली बार नहीं था जब वह उनके घर आई थी। इससे पहले भी वह 3-4 बार काम कर चुकी थी। इसी वजह से घरवालों को उस पर भरोसा था। लेकिन यही भरोसा अब शक में बदल गया है।

घटना वाले दिन क्या हुआ?

6 अप्रैल की सुबह करीब 9:45 बजे हाउसहेल्प घर पहुंची और सफाई का काम शुरू किया। जब वह बेडरूम में पोछा लगा रही थी, उसी दौरान उसने एक्टर को कमरे में आने से रोक दिया। उसने कहा कि फर्श गीला है, इसलिए अंदर न आएं। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। लगभग 15 मिनट तक वह कमरे के अंदर रही।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में प्यार का खौफनाक अंत: जानेमन! आंखें बंद करो, ये सरप्राइज प्रपोजल है, प्रेमिका ने अपने प्रेमी को जलाया जिंदा


कुछ देर बाद वह बाहर आई, अपना काम खत्म किया और चली गई। उस वक्त किसी को कुछ अजीब नहीं लगा, लेकिन असली झटका रात को लगा।

रात में खुला चोरी का राज

जब विपुल रॉय रात को घर लौटे और अलमारी खोली, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से कैश, गहने और विदेशी करैंसी गायब थी। उन्होंने तुरंत परिवार के लोगों से बात की और पूरे घर की जांच की। धीरे-धीरे शक उसी महिला पर गया, जो सुबह घर में काम करके गई थी।

क्या-क्या हुआ चोरी?

FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार, चोरी में शामिल सामान काफी महंगा था। इसमें 30 अमेरिकी डॉलर, 7,000 यूएई दिरहम, 14,500 थाई बात, लगभग 6 लाख रुपए नकद, एक चांदी का कंगन और दो सोने-हीरे की अंगूठियां शामिल है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस घर के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, सर्विस प्लेटफॉर्म से भी जानकारी जुटाकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, ऑनलाइन बुकिंग की डिटेल्स निकाली जा रही हैं। फिलहाल आरोपी महिला की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: World Earth Day Special : सौर ऊर्जा के बेहतर प्रबंधन से एम्स, बीयू और भोपाल नगर निगम कर रहे करोड़ों की बचत

इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह भी था कि शिकायत 15 दिन बाद क्यों दर्ज हुई। इस पर विपुल रॉय ने बताया कि घटना के बाद वह विदेश चले गए थे। इसी वजह से पुलिस में रिपोर्ट करने में देरी हुई।

कौन हैं विपुल रॉय?

विपुल रॉय टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें खास पहचान कॉमेडी शो एफआईआर में निभाए गए ‘भोला पंडित’ के किरदार से मिली। इसके अलावा वह कई टीवी शोज और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्मों और रियलिटी शोज में भी काम किया है और एंकरिंग भी की है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts