भोपालमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की ठंड के बाद छा सकते हैं बादल

देश भर में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में भी इसका असर दिख रहा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में अंडमान के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से दो दिन बाद मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन तक हल्की ठंड रहेगी और इसके बाद भोपाल समेत राज्य के अन्य इलाकों में बादल छाने लगेंगे। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार-मंगलवार को भी न्यूनतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है। बुधवार से वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से बादल छाने लगेंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। हालांकि इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट भी होगी।

संबंधित खबरें...

Back to top button