भोपालमध्य प्रदेश

सरकारी कर्मचारियों के 5-डे वर्किंग को लेकर शासन ने जारी किया नया आदेश

भोपाल. कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए मध्यप्रदेश शासन ने शासकीय कर्मचारियों के लिए 5-डे वर्किंग का आदेश जारी किया था, जिसमें संशोधन किया गया है। राज्य शासन ने इस आदेश में संशोधन करते हुए अब इसे 31 मार्च 2022 तक के लिए लागू कर दिया है।

कब जारी हुआ था आदेश

कोरोना से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते प्रदेश सरकार ने 22 जुलाई 2021 को प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिए सोमवार से शुक्रवार तक की वर्किंग तय की थी। यह आदेश पहले 31 अक्टूबर 2021 तक ही प्रभावी था, पर अब इसे बढ़ा दिया गया है।

कर्मचारियों को खुश करने में लगी सरकार

दो दिन में सरकार की ओर से ये दूसरा फैसला है जिससे प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल, गुरुवार को सीएम शिवराज ने सरकारी कर्मचारियों को डीए देने का फैसला लेकर दीवाली की खुशी दोगुनी कर दी थी।

मध्यप्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button