जबलपुरमध्य प्रदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग में रीवा लोकायुक्त की कार्रवाई, दो महिला अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

मप्र में लोकायुक्त टीम लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को रीवा में महिला एवं बाल विकास विभाग की दो महिला अधिकारियों को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों महिला अधिकारियों ने मध्याह्न भोजन का बिल पास कराने के समूह संचालक से 20 हजार की घूस मांगी थी।

ये भी पढ़ें: Eow Raid : सिंगरौली में पटवारी के घर EOW का छापा, नकदी समेत मिले जमीन के दस्तावेज

परियोजना अधिकारी और सेक्टर पर्यवेक्षक ने मांगी घूस

जानकारी के मुताबिक, रीवा लोकायुक्त को फरियादी राजेश पिता सहदेवदास वर्मा ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मऊगंज जिला रीवा में रहता है और मऊगंज में समूह संचालक है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मध्याह्न भोजन का बिल पास करने के एवज में महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज की परियोजना अधिकारी माया सोनी और सेक्टर पर्यवेक्षक अंजू त्रिपाठी ने 20 हजार रुपए मांग रही। साथ ही एडवांस के रूप में पहले 5 हजार रुपए ले चुकी थीं। इसके बाद भी शिकायतकर्ता को पूर्व के बिल कैंसिल कर देने का डर बताकर लगातर पैसे मांग रही थी।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि आवेदक की शिकायत जांच में सही पाई गई। इसके बाद शुक्रवार को दबिश के लिए ट्रेप अधिकारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को मौके पर भेजा गया। टीम ने फरियादी को रकम लेकर आरोपी अफसरों के कैबिन में भेजा गया। जैसे ही उसने उन्हें रकम थमाई वैसे ही दबिश देकर माया सोनी और अंजू त्रिपाठी को रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त टीम दोनों अधिकारियों को लेकर विश्राम गृह पहुंची है। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button