अंतर्राष्ट्रीयताजा खबरराष्ट्रीय

International Yoga Day : यूएन मुख्यालय में पीएम मोदी ने किया योग, बोले- योग भारत से आया, लेकिन इस पर कोई कॉपीराइट नहीं

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया। योग करने से सभी लोगों ने पहले ध्यान लगाया, साथ ही ओम का उच्चारण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया, लेकिन यह कॉपीराइट, रॉयलटी आदि से फ्री है। इसे किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं।

योग हमारी पुरानी परंपरा : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आया है और यह बहुत पुरानी परंपरा है। योग कॉपीराइट, पेटेंट और रॉयल्टी से फ्री है। योग आपकी आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है।

पीएम मोदी का संबोधन

  • पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग नौ साल पहले यहीं पर संयुक्त राष्ट्र मुझे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला।
  • मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।
  • पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।
  • योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

‘योग हमें भौतिक रूप से बदलता है’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर UNGA अध्यक्ष साबा कोरोसी ने कहा कि मैंने सीखा है कि जो शक्तियां ब्रह्मांड में और हमारे अंदर हैं वे एक ही नियम का पालन करती हैं और वह है संतुलन हासिल करना। योग हमें भौतिक रूप से बदलता है। मुझे अपनी बेटी पर भी गर्व है, जो योग का काफी समय से अभ्यास कर रही है। मैं उसकी वजह से योग को और अच्छे से समझ पाया हूं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि आज का उत्सव वास्तव में बहुत खास है क्योंकि पीएम मोदी यहां योग करने में हमारा नेतृत्व किया। उन्हीं के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था।

न्यूयॉर्क में योग दिवस को लेकर लोग उत्साहित

न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करने से पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग बेहद उत्साहित नजर आए।

पीएम मोदी ने योग दिवस की शुभकामनाएं दी

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत UN हेडक्वार्टर के नॉर्थ लॉन में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था- आज योग दिवस पर मैं कई दायित्वों के चलते आप लोगों के बीच नहीं हूं। भले मैं आपके साथ योग नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं योग करने के दायित्व से भाग नहीं रहा हूं। उन्होंने कहा कि योग दुनिया को जोड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2023: सूरत ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 लाख से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग; देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button