भोपालमध्य प्रदेश

क्यों दो-दो हाथ करना चाहते हैं दिग्विजय सिंह ? गृह मंत्री ने कही ये बात

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो शब्द निकला था वह हमारी गलती है। लेकिन जहां तक सवाल दो-दो हाथ का है, हमारी संस्कृति में बुजुर्गों से दो-दो हाथ करने की परंपरा नहीं है। आप दो-दो हाथ करके सजा प्राप्त कर चुके हैं। न्यायालय ने सजा दी है। इसलिए दो-दो हाथ करना क्यों है। आगे गृह मंत्री ने कहा कि राजगढ़ में तीन सीट पर सिमटे हैं। वह राजगढ़ जहां से वह खुद और उनके भाई लंबे समय तक सांसद रहे हैं।

गृह मंत्री ने कमलनाथ पर कसा तंज

गृह मंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ के हेलीकॉप्टर तैयार रखने पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली बार भी हेलीकॉप्टर खड़ा रहा था, इस बार भी खड़ा ही रहेगा। कहीं गड़बड़ी है ही नहीं… जहां हारेंगे वह गड़बड़ी की बात करेंगे। जहां जीत जाएंगे वह कहेंगे कि हमने भाजपा को हरा दिया।

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दिग्गी तले अंधेरा! 25 जुलाई से शुरू नहीं होगा मानसून सत्र

दिग्विजय सिंह हमेशा विभाजनकारी बात करते हैं : गृह मंत्री

पत्रकार जुबैर को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप उनसे ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वह कभी ठीक बात करेंगे। नूपुर शर्मा के पक्ष की तो उम्मीद कर ही नहीं सकते। वह हमेशा विभाजनकारी बाते करते हैं।

CM शिवराज के बयान पर बोले मंत्री नरोत्तम मिश्रा

जनता की जिंदगी बदलने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को बयान दिया था कि समस्याओं के निराकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस बयान पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है तो जरूर अभियान चलेगा।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button