राष्ट्रीय

श्रीनगर : आतंकियों ने सुरक्षबलों पर फेंका ग्रेनेड, दो घायल; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकियों ने CRPF के बंकर पर ग्रेनेड अटैक कर दिया। जिसमें दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अली जान रोड, ईदगाह के पास ये हमला हुआ है। वहीं, सुरक्षाबलों ने इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

शुक्रवार को भी हुआ था आतंकी हमला

इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित बिजबेहरा और बांदीपोरा में भी आतंकी हमले हुए थे। जिसमें एक प्रवासी मजूदर की मौत हो गई थी, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में फिर शुरू हुई टारगेट किलिंग… बांदीपोरा में आतंकियों ने की एक और बिहारी मजदूर की हत्या

टारगेट किलिंग में सबसे ज्यादा बिहार के लोगों की हत्या

कश्मीर में आतंकी लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सदन में बताया था कि जम्मू-कश्मीर में 2017 से 5 जुलाई 2022 तक 28 प्रवासी मजदूरों की हत्या आतंकवादियों ने की है। इनमें सबसे ज्यादा बिहार के 7 मजदूर मारे गए हैं।

13 अगस्त 2022: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सदुनारा गांव में अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार तड़के एक मजदूर पर गोली चला दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर बिहार के मधेपुरा जिला का रहने वाला है। वह बिहार से यहां मजदूरी करने आया था। उसकी पहचान मोहम्मद अमरेज (19 साल) के रूप हुई है।

12 अगस्त 2022: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की अजस तहसील के सदुनारा गांव में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान मोहम्मद जलील के पुत्र मोहम्मद अमरेज और बिहार निवासी के रूप में हुई है।

4 अगस्त, 2022: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में एक गैर कश्मीरी मजदूर की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने गदूरा इलाके में मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। मरने वाले की पहचान बिहार के सकवा परसा निवासी मुहम्मद मुमताज के रूप में हुई है थी।

2 जून, 2022: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मरने वाला मजदूर दिलखुश कुमार (17 साल) बिहार का रहने वाला था। दिलखुश बडगाम जिले के चदूरा गांव में एक ईंट भट्ठे पर काम करता था।

2 जून, 2022: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने राजस्थान के एक बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना इलाकाही देहाती बैंक शाखा की थी।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: राजौरी में उरी जैसी साजिश… आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे 2 आतंकी ढेर, सेना के 3 जवान भी शहीद

17 अक्टूबर, 2021: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी थी। ये घटना लारन गंगिपोरा वानपोह इलाके की है। आतंकियों ने मजदूरों के किराए के मकान में घुसकर फायरिंग की थी। मरने वालों की पहचान राजा रेशी देव और जोगिंदर रेशी देव के रूप में हुई थी, दोनों बिहार के रहने वाले थे।

16 अक्टूबर, 2021: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने बिहार के एक गोलगप्पे के फेरीवाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

5 अक्टूबर, 2021: आतंकवादियों ने श्रीनगर के लाल बाजार में हमला किया और एक स्ट्रीट फूड विक्रेता की हत्या कर दी, जिसकी पहचान वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि वीरेंद्र बिहार के भागलपुर का रहने वाला था।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button