भोपालमध्य प्रदेश

Betul News : बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे का रेस्क्यू जारी, 30 फीट दूर खोदा जा रहा समानांतर गड्‌ढा

मध्य प्रदेश में एक बार फिर एक बच्चा लापरवाही के कारण खुले पड़े बोरवेल में गिर गया। घटना बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी की है, यहां 6 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। बच्चा बोर में 35 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। मंगलवार शाम को बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से रेस्क्यू जारी है। 17 घंटे बाद भी उसे निकाला नहीं जा सका है।

30 फीट दूर खोदा जा रहा गड्‌ढा

तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। पत्थर के कारण खुदाई का काम बहुत धीरे हो रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है।  बताया जा रहा है कि तीन साल से बोरवेल खुला पड़ा था।

बोरवेल में कैसे गिरा मासूम ?

जानकारी के मुताबिक, बोरवेल में गिरे बच्चे का नाम तन्मय (6) पिता सुनील साहू बताया जा रहा है। बच्चा खेत में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते अचानक से खेत में बने बोरवेल में गिर गया। बोरवेल से बच्‍चे की आवाज बाहर सुनाई दी। इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है और परिवार में इकलौता बेटा है। बच्चे के पिता का कहना है कि, बोरवेल न खुला होता तो बेटा न गिरता। उन्होंने मार्मिक अपील की है कि कोई बोरवेल खुला न छोड़े। तन्मय जिस बोरवेल में गिरा है, वो 400 फीट गहरा बताया जा रहा है।

सीएम शिवराज ने दिए जरूरी निर्देश

मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Betul News : बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 50 फीट गहराई में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ये भी पढ़ें: छतरपुर : बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, CM शिवराज ने ली रेस्क्यू की जानकारी 

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button