जबलपुरमध्य प्रदेश

डिंडौरी में मकान गिरने से हादसा, घर में सो रहे लोग मलबे में दबे

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के जनपद बजाग अंतर्गत ग्राम सिंगपुर में एक कच्चा मकान गिर गया। बता दें कि ये हादसा गुरुवार देर रात हुआ। इस दौरान घर में सो रहे 6 लोग मलबे में दब गए। पड़ोसियों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला गया। जबकि, दो बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए बजाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जर्जर हो चुका है मकान

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिंगपुर निवासी फगुआ सिंह पिता इतवारी अपने पत्नी रामकली और चार बच्चों के साथ रहते हैं। देर रात को अचानक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। बता दें कि दो बच्चे शारदा बाई (10 वर्ष) और विष्णु (7 वर्ष) को काफी चोट आई है।

ये भी पढ़ें- भिंड में बारिश से कच्चे मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबकर दो सगी बहनों की मौत; कलेक्टर ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

सिंगपुर के सरपंच दीपचंद पुषाम की मानें तो फगुआ को प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास स्वीकृत हो चुका है। पहली किश्त के रूप में 25 हजार रुपए खाते से निकाल भी चुका है। जिसके बाद भी आवास का निर्माण नहीं करवाया गया है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी दी जा चुकी है। बता दें कि फगुआ का मकान जर्जर हो चुका है। इसके बाद भी वह आवास नहीं बनवा रहा है।

ये भी पढ़ें- शहडोल से डिंडौरी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 10 यात्री घायल

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button