ताजा खबरराष्ट्रीय

गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग रद्द, PM मोदी आज दिखाने वाले थे हरी झंडी; ये है वजह

मडगांव। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे के चलते कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसी क्रम में गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन की लॉन्चिंग भी कैंसिल कर दी गई है। पीएम मोदी शनिवार यानी आज इसे हरी झंडी दिखाने वाले थे। इस बात की जानकारी कोंकण रेलवे के अधिकारी ने दी। यह देश की 19वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

7 घंटे में पूरा होगा सफर

इस ट्रेन में 16 की जगह 8 कोच होंगे। अभी CSMT तेजस एक्सप्रेस (22120) गोवा से मुंबई तक चलती है। जो गोवा से मुंबई की दूरी 8 घंटे 40 मिनट में तय करती है, जबकि वंदे भारत ट्रेन 7 घंटे में सफर पूरा करेगी। रेलवे के मुताबिक वंदे भारत शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी 6 दिन चलेगी।

7 स्टेशनों पर होगा वंदे भारत का हॉल्ट

गोवा-मुंबई रूट पर वंदे भारत ट्रेन के 7 स्टॉपेज दिए गए हैं। इसके CSMT, दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, रत्नागिरी, कंकावली, थिविम और मडगांव स्टेशनों पर हॉल्ट रहेंगे। 16 मई को CSMT और मडगांव के बीच एक ट्रायल के दौरान ट्रेन ने लगभग सात घंटे में दूरी तय कर ली थी। टिकट की कीमत 1400 रुपए के आसपास हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ट्रेन की अलग-अलग क्लास को देखते हुए टिकट की कीमत में बदलाव हो सकता है।

नॉर्थईस्ट की पहली वंदे-भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (29 जून) को नॉर्थ-ईस्ट की पहली और देश की 18वीं ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। बता दें, उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और असम में गुवाहाटी के बीच चलेगी। जो 411 किलोमीटर की दूरी साढ़े 5 घंटे में तय करेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जिसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर/घंटा है। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई है। इसमें 80% उत्पादों को स्वदेशी बनाया गया था। ये ट्रेनें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन हैं।

ये भी पढ़ें- Odisha Train Accident Update : ओडिशा में टकराईं तीन ट्रेनें… 233 लोगों की मौत, 900 घायल; BJP ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम

ये भी पढ़ें- नॉर्थईस्ट की पहली वंदे-भारत : PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, असम से बंगाल तक चलेगी ट्रेन; 411 KM का सफर साढ़े 5 घंटे में करेगी पूरा

संबंधित खबरें...

Back to top button