इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर : कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जहां छात्रा के साथ उसके पूर्व स्कूल के साथी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला ?

ये मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के न्यू जीडीसी कॉलेज का है। यहां की पढ़ने वाली छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा जब वह अपने कॉलेज से घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पूर्व में स्कूल में पढ़ने वाले उसके साथी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। बात करने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा और उसका बुरी नियत से हाथ भी पकड़ा।

आरोपी को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

छात्रा के विरोध करने के बाद आसपास के लोगों द्वारा छात्रा की मदद की गई। इसके बाद छात्रा के परिजन को इसकी सूचना दी गई, जहां आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: इंदौर : जैन दंपती ने सम्मेद शिखरजी के नाम पर श्रद्धालुओं से 76 हजार की धोखाधड़ी की, गुजरात से हुई गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button