
ग्वालियर। मध्य प्रदेश की स्मार्टसिटी ग्वालियर डेंगू की चपेट में आता जा रहा है। शहर में डेंगू का डंक लोगों को वॉर्निंग दे रहा है। दवा का छिड़काव, फॉगिंग करने से मच्छरों का खात्मा किया जा सकता है और मच्छरों की बीमारियों में कमी हो सकती है। ये बात कहीं न कहीं अब गलत साबित हो रही है। ग्वालियर में पिछले 10 वर्ष के आंकड़े बताते हैं कि करीब 9 हजार 908 लोग ऐसे रहे हैं, जिन्हें मच्छरों ने अपना शिकार बनाया है। लोग मलेरिया और डेंगू की चपेट में आकर अस्पताल में भर्ती रहे और इलाज पर हजारों-लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं।
हैरान कर देने वाले आंकड़े
ग्वालियर शहर में डेंगू अब लोगों की सेहत के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। दिन-ब-दिन डेंगू के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। नगर निगम मच्छर से बचाव के लिए धुएं का छिड़काव, एंटी लार्वा का छिड़काव, लार्वा उन्मूलन के लिए घर-घर जागरूकता अभियान करता है। इसके बावजूद मच्छरों के आतंक की गवाही स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े दे रहे हैं। मौजूदा समय में डेंगू से 1103 लोग ग्रसित हैं और मलेरिया के 13 केस हैं।
35 में से 13 डेंगू पॉजिटिव
गजराराजा मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को 35 लोगों की जांच हुई। इन 35 सैंपलों में 13 मरीजों को डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसमें, चार मरीज ग्वालियर के रहने वाले हैं और बाकी 9 दूसरे जिले के हैं। ग्वालियर के चार मरीजों में दो बच्चे हैं।
3 हजार दिनों में 3 गुना बढ़ रहे मरीज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 3 हजार 650 दिनों में 9 हजार 908 लोग मलेरिया से पीड़ित मिल चुके हैं। बावजूद इसके मलेरिया विभाग हर साल मलेरिया केसों में कमी आने की बात कहकर सब कुछ बेहतर होने का दावा कर रहा है।
केस कम होने के पीछे मच्छरदानी
मलेरिया डिपार्टमेंट का मानना है कि मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग मलेरिया के केस को कम होने का कारण है। इस मच्छरदानी की खासियत यह है कि इसके संपर्क में आते ही मच्छर मर जाते हैं। इससे मच्छर के अंदर आने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। इस मच्छरदानी में दवा का असर पूरे सीजन भर रहता है।
इस डाटा से जानते हैं ग्वालियर में मच्छरदानी के कारण कम हुए मलेरिया के केस
साल | केस |
2014 | 1802 |
2015 | 3443 |
2016 | 2500 |
2017 | 1393 |
2018 | 421 |
2019 | 169 |
2020 | 86 |
2021 | 44 |
2022 | 37 |
2023 | 13 |
ये भी पढ़ें- Mumbai Indians का बड़ा ऐलान… IPL 2024 में Hardik Pandya होंगे कैप्टन, Rohit Sharma को हटाया