इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

उज्जैन : एक रंग में रंगेंगी महाकाल के सवारी मार्ग की बिल्डिंगें, दुकानों में लगेंगे एक साइज के बोर्ड

महापौर ने किया निरीक्षण, कहा- नगर निगम कराएगा सवारी मार्ग का सौंदर्यीकरण 

उज्जैन। महाकाल कॉरिडोर के बाद अब महाकाल का सवारी मार्ग भी संवारा जाएगा। नगर निगम इसके लिए प्लानिंग कर रहा है। महापौर मुकेश टटवाल ने रविवार को इसके लिए सवारी मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि महाकाल के सवारी मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सवारी मार्ग पर आने वाले सभी मकानों पर एक जैसा रंग होगा। दुकानों पर भी एक साइज के बोर्ड लगाए जाएंगे।

भीड़ को देखते हुए कम पड़ती है जगह

बता दें कि भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारियों में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सवारी मार्ग बहुत संकरा हो गया है। इसका चौड़ीकरण किया जाना है। इसी को लेकर रविवार 2 अप्रैल को महापौर मुकेश टटवाल ने निगम अधिकारियों और पार्षदों को साथ लेकर महाकाल सवारी मार्ग का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सवारी मार्ग पर बने मकानों और दुकानों के बारे में जानकारी ली गई। महापौर और अधिकारियों ने सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी स्थान देखा।

श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं देंगे

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा सवारी मार्ग का सौंदर्य करण और चौड़ीकरण कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को सवारी मार्ग पर सभी सुविधाएं मिल सके। उन्होंने बताया कि ऐसा सवारी मार्ग बनाना चाहते हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आने पर आनंद की अनुभूति तो हो ही, सारी सुविधाएं भी यहीं मिल जाएं।

(इनपुट : संदीप पांडला)

उज्जैन की अन्य खबरें
उज्जैन में सड़कों पर उतरीं महिलाएं, शराब दुकान का विरोध; वाहनों में की तोड़फोड़, देखें Video
उज्जैन जेल घोटाला : पत्रकार जगदीश परमार के खातों में मिला ट्रांजेक्शन, कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

संबंधित खबरें...

Back to top button