जकार्ता। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी बीएमकेजी ने बताया कि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 रही। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र केपुलान तालौद रिजेंसी से 45 किमी दूर और 11 किमी (6.8 मील) की गहराई में था। इस भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।
अन्य खबरें भी पढ़ें…
रवींद्र जडेजा पर ICC ने लगाया मैच फीस का 25% जुर्माना, ये है वजह
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मैच फीस का 25% फाइन लगाया गया है। आईसीसी ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में आईसीसी की आचार सहिंता का उल्लंघन करने पर यह जुर्माना लगाया है। उन्होंने अंपायर को जानकारी दिए बिना उंगली पर मरहम लगाया था। इसके बाद गेंदबाजी भी की थी। उन्होंने सिराज से मरहम लिया था। इसकी ऑस्ट्रेलिया टीम ने शिकायत की थी।
जडेजा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जोकि खेल भावना के विपरीत आचरण प्रदर्शित करने से संबंधित है।
IND vs AUS : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में टीम इंडिया की बड़ी जीत हुई है। नागपुर के जामथा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने तीन ही दिन में पारी और 132 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
गुजरात के सूरत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, समुद्र में था केंद्र
सूरत। गुजरात के सूरत में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक, सूरत में देर रात 12.52 पर आए भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र शहर से 27 किमी दूर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में समुद्र में था। तुर्की में हाल ही में भूकंप से हुई तबाही को देखते हुए भारत में अब छोटे झटकों पर भी अलर्ट रहने की जरूरत बताई गई है।
बता दें कि, गुजरात में कई खतरनाक भूकंप रिकॉर्ड हो चुके हैं। इनमें 1819, 1845, 1847, 1848, 1864, 1903, 1938, 1956 और 2001 में आए भूकंप को सबसे खतरनाक कहा जाता है।
बेंगलुरु में NIA ने अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी का नाम आरिफ बताया जा रहा है, वह इंटरनेट के जरिए आतंकियों के संपर्क में था। आरिफ बेंगलुरु में ही एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था।
एनआईए ने बताया कि, आरिफ कट्टरपंथी है, हालांकि अभी तक किसी भी घटना में शामिल नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीते करीब दो साल से आतंकी संगठन अल-कायदा के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि वो ईरान और अफगानिस्तान के लिए जल्दी ही रवाना होने की तैयारी में था। आरिफ वहां जाकर आतंकी संगठन IKP ज्वाइन करना चाहता था।
इंदौर के लसूड़िया मोरी में फाइबर बनाने की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लसूड़िया मोरी में फाइबर बनाने की तीन फैक्ट्रियों में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफपा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुई थी। बताया जा रहा है कि, आग पहले एक केमिकल फैक्ट्री में लगी जिसके बाद उसने एक प्लाई की फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि, उसने तीन फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर 30 से अधिक पानी के टैंकर मौजूद हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
#इंदौर लसूड़िया मोरी में फाइबर बनाने की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी#Fire #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/WbDaWMe7id
— Peoples Samachar (@psamachar1) February 11, 2023