
गोपाल कृष्ण तिवारी, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिले भर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि हमें नियमितीकरण किया जाए नहीं तो 20 हजार का वेतन बढ़ाया जाए।
आखिर सौतेला व्यवहार क्यों ?
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि गर्मियों की छुट्टी में स्कूल में छुट्टियां तो दी जाती हैं, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को छुट्टी नहीं दी जाती है। आखिर हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। ऐसी कई तरह की मांगों को लेकर महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी तब तक आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने हड़ताल पर रहेंगी।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम सरकार को जान का खतरा! ‘धीरेंद्र शास्त्री तेरहवीं की तैयारी करो’, चचेरे भाई को मिली जान से मारने की धमकी
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कुसुम यादव ने पीपुल्स अपडेट से बातचीत में कहा कि हम 23 जनवरी से कार्यकर्ता सहायिका तालाबंद आंदोलन कर रहे हैं। क्योंकि शासन हमारी परेशानियों को नहीं देख रहा है। हम कमर तोड़ और जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। हमने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए भी अपने देशवासियों की सेवा की है, पूरी लगन और ईमानदारी से मेहनत की है। फिर भी शासन हमारी मेहनत को न देखते हुए, हमारे मानदेय स्वीकार नहीं कर रहा है। हमारी मांग है कि हमें सुनिश्चित करें नहीं तो हमारा मानदेय 20 हजार किया जाए।
#उमरिया : समस्त #आंगनबाड़ी_कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण किया जाए नहीं तो 20000 का मानदेय बढ़ाया जाए।@CollectorUmaria @CMMadhyaPradesh #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/AJYQvCySgD
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 24, 2023