मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 9वां दिन है। यात्रा एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार सुबह उज्जैन से शुरू हुई। गुरुवार सुबह राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ उज्जैन से आगर मालवा जिले की ओर रवाना हुए। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कांग्रेस के नेता हरीश रावत भी यात्रा में शामिल हुए।
जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- दिसंबर गुरुवार सुबह 6 बजे यात्रा ने विश्राम स्थल ग्राम सुरासा में स्थित श्री गुरु सांदीपनि इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से आगे की ओर का सफर तय किया। अब 10 बजे घट्टिया तहसील के नजरपुर में चाय नाश्ता भोजन के लिए रुकेगी और दोपहर 3:30 बजे रेस्ट के बाद आगे की ओर बढ़ेगी।
- शाम 4 बजे तहसील घट्टिया क्षेत्र में बस स्टॉप समीप ग्रामीणों से मुलाकात (नुक्कड़ सभा) कर, ग्राम घोंसला के रूपाखेड़ी फाटा में स्थित स्काईलार्क प्रोटीन फैक्ट्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी।
- अगले दिन 2 दिसंबर शुक्रवार को यात्रा प्रोटीन फैक्टर रात्रि विश्राम स्थल से सुबह 6 बजे आगर जिले के लिए रवाना होगी। जहां ग्राम सुमरा खेड़ी जोड़ ग्राम तनोडिया के यहां चाय व नाश्ता के लिए 10 बजे रेस्ट करेगी और ठीक शाम 4 से 7 के बीच यात्रा आगर जिले के छावनी चोराहा पर एंटर करेगी।
- राहुल आगर जिले में प्रवेश के बाद बैजनाथ मंदिर और सुसनेर – नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता के दर्शन करने पहुंचेंगे।
ये भी पढे़ं- Bharat Jodo Yatra की शुरुआत में दर्द से परेशान थे राहुल, इस लड़की ने चिट्ठी थमाई और छूमंतर हो गया दर्द
7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।
#उज्जैन में #राहुल_गांधी की #भारत_जोड़ो_यात्रा के साथ जुड़ी अभिनेत्री #स्वरा_भास्कर।#PeplesUpdate #BharatJodaYatra @RahulGandhi
@ReallySwara @INCMP #Congress pic.twitter.com/udRgZBNxtp— Peoples Samachar (@psamachar1) December 1, 2022
ये भी पढे़ं- Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, कमलनाथ साथ में मौजूद रहे