राष्ट्रीय

UP BJP Chief: भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, पहली बार जाट नेता को दी गई कमान

उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर लंबे वक्त से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। जाट नेता भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है, वे स्वतंत्रदेव सिंह की जगह लेंगे। माना जा रहा है कि बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए सूबे में क्षेत्रीय और जातीय दोनों ही संतुलन बनाने के लिए ये बड़ा दांव खेला है।

पहली बार जाट नेता को दी गई कमान

बतौर पंचायती राज्य मंत्री 6 साल से जिम्मेदारी संभालने वाले भूपेंद्र चौधरी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी में मजबूत पकड़ है। मुलायम सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भूपेंद्र चौधरी को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

माना जा रहा है कि बीजेपी ने मिशन 2024 के लिए सूबे में क्षेत्रीय और जातीय दोनों ही संतुलन बनाने के लिए ये बड़ा दांव खेला है। इसके साथ पहली बार ऐसा हुआ है जब एक जाट नेता को कमान दी गई है।

1991 में ली भाजपा की सदस्यता

  • छात्र जीवन में ही वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर वर्ष 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।
    साल 1993 में वह भजापा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य बन गए।
  • वर्ष 2006 में उन्हें भाजपा ने मुरादाबाद का क्षेत्रीय मंत्री बनाया।
  • 2012 में पार्टी का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
  • 2016 में चौधरी भूपेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी नामित किया।
  • 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो चौधरी भूपेंद्र सिंह को पंचायतीराज का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया।
  • 2019 में मंत्रिमंडल फेरबदल में चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में चौधरी को पुनः कैबिनेट मंत्री बनाते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • भूपेंद्र चौधरी तीन बार भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने संभल लोकभवन सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सामने लोकसभा चुनाव भी लड़ा है।

ये भी पढ़ें- झारखंड CM हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा, EC ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट

त्रिपुरा और हिमाचल में भी बदलाव

यूपी के अलावा त्रिपुरा में भी बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, देवेंद्र सिंह राणा चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button