भोपालमध्य प्रदेश

मप्र कांग्रेस ने 4 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानिए क्या है कारण

भोपाल। जिला पंचायतों चुनाव में बीजेपी की तरफ से वोटिंग करने वाले सदस्यों के खिलाफ कांग्रेस ने एक्शन लिया है। मप्र कांग्रेस कमेटी ने भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के 4 नेताओं को 6 साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

इनको पार्टी से निकाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने पत्र लिखकर भोपाल जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव को नवरंग गुर्जर, रामगोपाल राजपूत, विनोद राजौरिया और रोहित राजौरिया राजोरिया को पार्टी से निकाला।

दिग्विजय सिंह ने दिया था बयान

शुक्रवार को भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की वोटिंग के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर किसी भी कांग्रेस जिला सदस्य ने बीजेपी को वोट दिया तो वह पार्टी में नहीं रहेगा। मेरे जीते जी उसे कभी कांग्रेस में आने नहीं दूंगा। आज ही उसका कांग्रेस पार्टी से निष्कासन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: MP Panchayat Chunav Results : 51 में से 40 जिला पंचायतों में BJP का कब्जा, कांग्रेस के खाते में आई 10, गोंगपा को मिली 1 सीट

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button