इंदौरमध्य प्रदेश

बुरहानपुर में बारिश का कहर : मकान की दीवार ढहने से मासूम की मौत, 3 लोग घायल

मप्र के बुरहानपुर जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं निंबोला थाना क्षेत्र के पांचपुल गांव में गुरुवार सुबह कच्चे मकान की दीवार ढहने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि, परिवार के 3 सदस्य घायल है।

घर में सो रहा था परिवार

पुलिस के मुताबिक, पांचपुल गांव निवासी दयाराम, उसकी पत्नी सावित्री बाई, पुत्र मनु और छोटा पुत्र विक्रम बामनिया घर पर सो रहे थे। गुरुवार सुबह अचानक बारिश में भीगी कच्चे मकान की दीवार गई। जिसमें दबने से विक्रम की मृत्यु हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताप्ती नदी उफान पर

बुरहानपुर जिले में बीते तीन दिन से जारी कभी झमाझम तो कभी रिमझिम वर्षा के चलते ताप्ती सहित सभी नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच बैतूल जिले के पारस डैम से ताप्ती में छोड़े जा रहे 165 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड पानी से ताप्ती नदी देर शाम उफान पर आ गई है।

जैनाबाद पुल के ऊपर पानी

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के आसपास ताप्ती का जलस्तर खतरे के निशान यानी 220 मीटर के आसपास पहुंच गया था। जैनाबाद पुल के ऊपर से बहना शुरू हो गया था। इसके सिर्फ आधे घंटे के अंदर ही जैनाबाद पुल के ऊपर छह फीट से ज्यादा पानी हो गया था। राजघाट पर बने मंदिर पानी में पूरी तरह डूब गए थे और बाढ़ का पानी घाट के ऊपर बने गेट तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें : CM शिवराज का ऐलान : MP में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदेगी सरकार, 18 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button