
देश की राजधानी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। NSG की टीम को मौके पर बुलाया गया। NSG की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ग्रेनेड को डिफ्यूज किया।
ग्रेनेड पुराना लग रहा था : पुलिस
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात उन्हें डीएनडी के पास यमुना खादर में एक हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर तत्काल मयूर विहार के एसीपी, एसएचओ एसीपी और दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक ग्रेनेड देखने में पुराना लग रहा था।
11 जून को भी मिला था ग्रेनेड
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मयूर विहार के पीएस इलाके में स्थित डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे हिंडौन कनाल मे ग्रेनेड मिला था। बता दें कि ये ग्रेनेड 11 जून को रात 8:15 बजे मिला था। गोताखोरों को एक मिट्टी के बर्तन में ग्रेनेड मिला था। ये लोग सिक्कों की तलाश में नदी में गए थे, वहां उन्हें ग्रेनेड मिला। इसे लेकर विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Encounter: पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर के 3 आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी