इंदौरमध्य प्रदेश

खरगोन में लौटी रौनक : कर्फ्यू में 9 घंटे की छूट से गुलजार हुआ मार्केट, खरीदारी के लिए पहुंचे लोग

खरगोन में कर्फ्यू में रविवार को भी 9 घंटे की ढील दी गई। इस दौरान बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों भीड़ उमड़ी। कर्फ्यू में रविवार को भी जिला प्रशासन ने सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की लगातार 9 घंटे की ढील दी थी। इससे बाजारों में खरगोन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें: खरगोन : कर्फ्यू में कल सुबह 8 से शाम 5 बजे तक की ढील, SP को गोली मारने वाला गिरफ्तार, पेट्रोल पंप और केरोसिन दुकानें रहेंगी बंद

सब्जी मंडी फिर हुई गुलजार

बता दें कि अभी शादियों के सीजन चल रहा है। इसके चलते सोना-चांदी की दुकानों से लेकर कपड़ा और बर्तन की दुकानों पर भीड़ नजर आई। साथ ही सब्जी मंडी फिर से गुलजार नजर आई। बाजारों में पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि पहले दो 2 घंटे की छूट में खरीदी नहीं हो पाती थी। प्रशासन के द्वारा 9 घंटे की लगातार ढील दी गई जो कारगर साबित हुई। हम आराम से खरीदी कर सके। पहले आने और जाने में समय खत्म हो जाता था। वहीं आज बाजार की रौनक को देखते हुए लग रहा है कि खरगोन शहर फिर से पटरी पर लौट आया है।

नवोदय प्रवेश परीक्षा मेनगांव और भाड़ली में होगी

वर्तमान समय में खरगोन शहर में कर्फ्यू होने एवं कर्फ्यू की छूट 30 अप्रैल तक न मिलने की स्थिति में खरगोन नगर के परीक्षा केंद्रों के स्थान परिवर्तन किए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक करने के निर्देश हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एमएल वास्कले ने आदेश जारी किए हैं। शासकीय कन्या उमावि क्र. 01 खरगोन के स्थान पर परीक्षा केंद्र शासकीय कन्या उमावि मेनगांव को बनाया है। इसी प्रकार शासकीय बालक उमावि क्र. 02 खरगोन का स्थान परिवर्तन कर शासकीय आदर्श आवासीय उमावि भाड़ली को केंद्र बनाया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button