भोपालमध्य प्रदेश

करंट लगने से छात्र की मौत, गोडाउन में खेलते समय हुआ हादसा, परिवार का इकलौता बेटा था

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में 8वीं के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। छात्र रिश्तेदार के गोडाउन में खेल रहा था तभी बिजली का तार लग गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छात्र परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मुरैना में मालगाड़ी डिब्बा काटकर लूटी शक्कर की बोरियां, आरपीएफ और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, एक घायल

गोडाउन में खेलने जाता था छात्र

जानकारी के मुताबिक, शिव नगर छोला मंदिर इलाके में रहना वाला बादल तोमर (13) पुत्र राजाबाबू तोमर 8वीं का छात्र था। बादल के कजिन भाई कुलदीप भदौरिया ने बताया कि वह अधिकांश घर के पास बने उनके टेक्सटाइल गोडाउन में चला जाता था। मंगलवार शाम को भी वह गोडाउन में गया था।

पंप का तार कटा था जिससे करंट लगा

घर के पास ही गोडाउन है। गोडाउन गोडाउन के पीछे के तरफ पंप के पास ही खेल रहा था। इसी बीच उसे बिजली तार से करंट लग गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोला थाना पुलिस ने बताया कि पंप का तार कटा था। इसी से बच्चे को करंट लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: शहडोल में हाथियों का आतंक : महुआ बीनने गए 3 लोगों को कुचला, मौके पर मौत, दहशत में ग्रामीण

आगरा के रहने वाले हैं मृतक के परिजन

कुलदीप ने बताया कि बादल के जन्म के डेढ़ माह बाद उसकी मां चल बसी थी। जिसके बाद से वह हमारे घर रहने लगा। मौत के बाद पिता का बुरा हाल है। बादल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। राजाबाबू तोमर मूलत: आगरा के रहने वाले हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button